सहकारी समितियों में राजनीतिक प्रशासकों की नियुक्तियों होंगी

सहकारी समितियों में राजनीतिक प्रशासकों की नियुक्तियों होंगी

भोपाल [महामीडिया] 
मध्यप्रदेश के सहकारी बैंकों और समितियों में राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी तेज हो गई है। सत्ता और संगठन की बैठकों में इसके लिए सहमति बन गई है। सहकारिता विभाग में लंबे समय से लंबित नियुक्तियों को अब तेजी से पूरा करने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत अपेक्स बैंक सहित जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक मंडल और अन्य समितियों में पदाधिकारियों की नियुक्ति जल्द हो सकती है। बताया जा रहा है कि निगम-मंडलों के साथ-साथ सहकारी संस्थाओं में भी राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है।
यह नियुक्तियां आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो पहले इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी और उसके बाद सहकारी संस्थाओं में चुनाव कराने की रणनीति पर काम होगा। सहकारिता क्षेत्र में ये नियुक्तियां चुनावी समीकरणों को साधने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

सम्बंधित ख़बरें