राजमार्ग पर अस्पताल खोलने पर 30% तक अनुदान देगी म.प्र. सरकार
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र. सरकार सड़क हादसों में घायलों को तुरंत इलाज दिलाने के लिए राजमार्ग के किनारे अस्पताल खोलने पर 30% तक अनुदान देगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा की गई है जिसका उद्देश्य 'गोल्डन ऑवर' में इलाज सुनिश्चित कर जान बचाना है। यह पहल विशेष रूप से दूरदराज के इलाकों में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं प्रदान करने पर केंद्रित है। मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग बने हैं जहां होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित उपचार मिले इसके लिए सरकार इस दिशा में यह योजना बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमारी सरकार अभी संभाग स्तर पर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाएंगे।