नवीनतम
इस बार फिर बेटियों ने बोर्ड परीक्षाओं में परचम लहराया
भोपाल [ महामीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में बेटियों ने इस बार भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।10वीं परीक्षा में 73.42 र्सेंट परीक्षार्थी पास हुए हैं जिसमें 77.52 प्रतिशत छात्राओं ने पास किया है। वहीं 69.31 पर्सेंट छात्रों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा परिणामों में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया है। इस गौरवशाली उपलब्धि में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपनी मेहनत का लोहा मनवाया, बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है।