नवीनतम
ब्रिटेन ने डिजिटल परमिट अनिवार्य किया
भोपाल [महामीडिया] ब्रिटेन ने 85 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन जरूरी कर दिया है। इस नियम के तहत बिना वैध इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन, ई-वीजा या अन्य जरूरी दस्तावेज के यात्रियों को एयरलाइंस बोर्डिंग की अनुमति नहीं देंगी। इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन योजना 2023 में शुरू की गई थी। इसके तहत जिन यात्रियों को वीजा की आवश्यकता नहीं होती उन्हें यात्रा से पहले ऑनलाइन आवेदन कर करीब 1970 रुपए शुल्क देकर प्री-ट्रैवल परमिट लेना होगा। इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन एक डिजिटल एंट्री परमिट है जो उन विदेशी यात्रियों के लिए जरूरी होता है, जिन्हें वीजा की जरुरत नही होती। यह पासपोर्ट से इलेक्ट्रोनिक रूप से जुड़ा होता है और यात्री की सुरक्षा जाचं के लिए यूज किया जाता है। वहीं ई-वीजा डिजिटल वीजा होता है जो पासपोर्ट पर लगने वाले कागजी वीजा स्टिकर की जगह लेगी।