इस साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को

इस साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को

भोपाल [महामीडिया] राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को म.प्र  होगा। लोक अदालत विवाद निवारण के वैकल्पिक व्यवस्था में से एक है। यह एक ऐसा मंच है जहां न्यायालयों में लंबित या मुकदमे से पूर्व चरण में मौजूद विवादों का सौहार्दपूर्ण ढंग से समझौता किया जाता है। यह वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत होगी जो तहसील स्तर के न्यायालयों से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक पूरे भारत में आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकृति के राजीनामा योग्य प्रकरण रखे जाएंगे जिनमें आपराधिक मामले, विद्युत चोरी, चेक बाउंस आदि शामिल हैं। इसके अलावा ऐसे प्रकरण जो न्यायालय में नहीं पहुंचे हैं, उन्हें भी प्रीलिटिगेशन के तौर पर इस लोक अदालत में निपटाया जाएगा जिनमें जलकर, संपत्तिकर, विद्युत बिल बकाया आदि के मामले शामिल हैं। इस लोक अदालत में संबंधित विभागों द्वारा अधिभार में विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें