नवीनतम
म.प्र विधानसभा में सिंगरौली कोल ब्लॉक परियोजना को लेकर हंगामा
भोपाल [महामीडिया] म.प्र विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान आज सिंगरौली में धरौली कोल ब्लाक परियोजना के मुद्दे पर सदन में हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि पूर्ण अधिग्रहण हुए खदान को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दबाव में विस्थापन की प्रक्रिया तक पूरी नहीं हुई और खदान संचालन की अनुमति दे दी गई। भू अर्जन अधिनियम का पालन नहीं हुआ। प्रभावितों को पूरी राशि भी नहीं दी गई।थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया और यातायात प्रभारी जितेंद्र सिंह कुशवाहा की पत्नी को मुआवजा दिया गया जो स्थानीय रहवासी नहीं है। हंगामें के दौरान 10 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थिगित की गई। कांग्रेस ने विधानसभा की संयुक्त कमेटी बनाकर जांच कराने, खनन रोकने की मांग की है। कांग्रेस के विधायक आसंदी के सामने आए और नारेबाजी करने लगे।