नवीनतम
दिल्ली ब्लास्ट केस में अब तक ग्यारह आरोपी गिरफ्तार
मुंबई [महा मीडिया] राष्ट्रीय जांच एजेंसी [ NIA ] ने दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए बम ब्लास्ट मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस केस में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल के जमीर अहमद अहंगर और श्रीनगर के तुफैल अहमद भट के रूप में हुई है। दोनों ब्लास्ट की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे और उन्होंने मुख्य आरोपी को हथियार उपलब्ध कराए थे। पिछले साल 10 नवंबर को हुए इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। मुख्य आरोपी उमर उन नबी भी धमाके में मारा गया था।