सहारा के कई निवेशकों को पैसा वापस मिला

सहारा के कई निवेशकों को पैसा वापस मिला

भोपाल [महामीडिया] सहारा कंपनी में मध्य प्रदेश के नौ लाख छह हजार से अधिक निवेशकों ने 6,689 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसमें से साढ़े सात लाख निवेशकों के आवेदनों का निराकरण उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार हो गया है। सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से 355 करोड़ रुपये छोटे निवेशकों को वितरित किए जा चुके हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से अधिकृत राज्यमंत्री ने म.प्र. विधानसभा में  दी। जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि सहारा की संपत्ति नेताओं द्वारा खरीदी जा रही हैं। इस पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह विषय न्यायालय में विचाराधीन है। उनकी जितनी भी संपत्तियां हैं वह ऑनलाइन हैं और इसलिए एकदम सीधा यह कह देना कि किसी नेता के पास है ऐसा नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें