म.प्र. के कृषि कैबिनेट की बैठक 2 मार्च को नागलवाड़ी में

म.प्र. के कृषि कैबिनेट की बैठक 2 मार्च को नागलवाड़ी में

भोपाल [महामीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव 2 मार्च को बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में कृषि कैबिनेट की संभावित बैठक में शामिल होने के लिए आएंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। कलेक्टर अनुसार मुख्यमंत्री यहां पर कैबिनेट की बैठक लेंगे। कृषि कैबिनेट की संभावित बैठक में खेती किसानी को लेकर विचार विमर्श होगा। वहीं यहां से जुलवानिया के भगोरिया हाट में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री की इस प्रस्तावित कृषि कैबिनेट व भगोरिया दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें