म.प्र में सबसे ज्यादा गिद्ध
भोपाल [महामीडिया] म.प्र बाघ,और चीतों के बाद गिद्धों की संख्या के मामले में भी अव्वल प्रदेश बना हुआ है। 20 से 22 फरवरी तक हुई तीन दिवसीय गिद्ध गणना में गिद्धों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अब प्रदेश में गिद्धों की संख्या 13,500 से अधिक हो गई है। वर्ष 2025 में प्रदेश भर में 12,710 गिद्ध गिने गए थे।इसी के साथ म.प्र को सर्वाधिक संख्या के साथ 'गिद्ध प्रदेश' का दर्जा भी मिल गया था। प्रदेश में सबसे ज्यादा 1532 गिद्ध रायसेन जिले में पाए गए। पवई रेंज में 900 से अधिक, गांधी सागर में 700 से अधिक गिद्ध गिने गए हैं। इसके पहले म.प्र में गिद्धों की पहली गणना वर्ष 2016 में हुई थी तब 7,028 गिद्ध थे।