नवीनतम
म.प्र. विधानसभा में आज प्राक्कलन समिति की रिपोर्ट पेश होगी
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. विधानसभा के बजट सत्र का आज नौवां दिन है। मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ध्यानाकर्षण के जरिए प्रदेश के स्कूलों के भवनों के मेंटेनेंस में की जा रही लापरवाही का मुद्दा उठाएंगे। प्राक्कलन समिति के सभापति अजय विश्नोई समिति का 9वां और 10वां प्रतिवेदन पेश करेंगे। गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों और संकल्पों संबंधी समिति का आठवां प्रतिवेदन समिति के सभापति प्रदीप लारिया पेश करेंगे।