टी-20 विश्व कप में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को 148 रन का टारगेट दिया

टी-20 विश्व कप में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को 148 रन का टारगेट दिया

 कोलंबो [महामीडिया] नीदरलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 148 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने 3 ओवर के बाद 1 विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान और सलमान आगा क्रीज पर हैं। सईम अयूब 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आर्यन दत्त ने रोलोफ वैन डेर मेरवे के हाथों कैच कराया।नीदरलैंड की पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। नीदरलैंड के 10 में से 9 बल्लेबाज कैच आउट हुए, जबकि केवल एक विकेट अबरार अहमद ने कॉलिन एकरमैन को बोल्ड कर हासिल किया।

सम्बंधित ख़बरें