रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने

नई दिल्ली [महामीडिया] ग्लोबल रिच लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है। दूसरे नंबर पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी है। वे भारत के सबसे बड़े वेल्थ गेनर है। उनकी नेटवर्थ में 13% की बढ़ोतरी हुई है।HCL की रोशनी नाडार तीसरे नंबर पर है। वह भारत के टॉप 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में इकलौती महिला हैं। हाल ही में HCL के फाउंडर शिव नाडार ने बेटी रोशनी को कंपनी की 47% हिस्सेदारी ट्रांसफर की थी। इस कारण पहली बार वह अमीरों की टॉप टेन लिस्ट में शामिल हुई हैं।

सम्बंधित ख़बरें