सीहोर में दलहन उत्पादक सम्मेलन

सीहोर में दलहन उत्पादक सम्मेलन

सीहोर [महामीडिया]  सीहोर जिले के अमलाहा में शनिवार को दलहन उत्पादन और उत्पादकता को लेकर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने दलहन क्षेत्र की मूल आवश्यकताओं, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान सहित देश के प्रमुख दलहन उत्पादक नौ राज्यों के कृषि मंत्री उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने अतिथियों को अमलाहा स्थित क्षेत्र में तैयार चने और मसूर की उन्नत किस्मों की फसल का अवलोकन कराया। वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों ने उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक और बेहतर उत्पादन पद्धतियों की जानकारी भी साझा की।

 

सम्बंधित ख़बरें