रितु तावड़े होंगी मुंबई की महापौर

रितु तावड़े होंगी मुंबई की महापौर

भोपाल [महामीडिया] बीएमसी चुनाव में जीत के बाद अब मेयर को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। मुंबई की मेयर बीजेपी की रितु तावड़े होंगी। जबकि डिप्टी मेयर शिवसेना के संजय घाड़ी होंगे।बीएमसी चुनाव परिणामों में बीजेपी ने 89 सीटें जीती हैं वहीं शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें मिली हैं। इस तरह इस गठबंधन ने बहुमत का आकड़ा पार कर लिया। बीएमसी चुनाव में मिली जीत के बाद मेयर को लेकर जारी सस्‍पेंस आज खत्‍म हो गया है। बीएमसी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 11 फरवरी को किए जाएंगे। 

सम्बंधित ख़बरें