गुजरात के सुरेंद्रनगर सड़क हादसे में सात तीर्थ यात्री मरे
नवीनतम
गुजरात के सुरेंद्रनगर सड़क हादसे में सात तीर्थ यात्री मरे
2026-04-13
भोपाल [ महा मीडिया] गुजरात के सुरेंद्रनगर में आज सोमवार सुबह लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 7
सात लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। घायलों को सुरेंद्रनगर के अलग-अलग हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना लखतर-विरामगाम हाईवे पर रात करीब रात करीब 1:30 बजे हुई। तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप पैदल राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर जा रहा था तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने सभी को कुचल दिया। हादसे में छह तीर्थयात्रियों और सड़क किनारे खड़े एक डंपर के ड्राइवर की मौत हो गई। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।