सोनिया गांधी ने परिसीमन को असली मुद्दा बताया
भोपाल [महा मीडिया] कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने आज सोमवार को महिला आरक्षण को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा है कि प्रधान मंत्री विपक्षी दलों से उन बिलों का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं, जिन्हें सरकार संसद के विशेष सत्र में जबरदस्ती पास कराना चाहती है। उन्होंने लिखा कि यह सब तब हो रहा है जब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। इस जल्दबाजी का सिर्फ एक ही उद्देश्य प्रधान राजनीतिक फायदा उठाना है। सरकार ने 2023 में ही 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को संसद में पास कर लिया था, लेकिन इसे अगली जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद ही लागू करने की शर्त रखी गई।