शेयर बाजार गिरावट पर बंद
भोपाल [महामीडिया] एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन आज 13 अप्रैल को गिरावट में बंद हुए। क्रूड ऑइल की कीमतों में तेजी से रुपये पर दबाव पड़ा । तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 75,937.16 अंक पर खुला जबकि अंत में 702.68 अंक की गिरावट लेकर 76,847.57 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी-50 भी 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट लेकर 23,589.60 पर खुला अंत में 207.95 अंक की गिरावट के साथ 23,842 . 65 पर बंद हुआ।