म.प्र. के उमरिया और रीवा में सर्वाधिक ठंडी

म.प्र. के उमरिया और रीवा में सर्वाधिक ठंडी

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में तेज ठंडी  का दौर जारी है। प्रदेश के कई शहरों में बीती रात तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।उमरिया में रात का तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम स्तर माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, खुले आसमान और शुष्क हवाओं के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। रीवा जिले में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उमरिया के बाद रीवा प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा। सुबह के समय हल्की ठंड और ठिठुरन साफ महसूस की गई। प्रदेश के प्रमुख शहरों में जबलपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे शहरी इलाकों में भी ठंड का असर दिखा।

 

सम्बंधित ख़बरें