शेयर बाजार पांच सौ से अधिक अंकों की गिरावट पर
भोपाल [ महामीडिया] शेयर बाजार में आज 9 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स 550 अंक नीचे 77,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 140 अंक गिरकर 23,850 पर आ गया है। आज आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली है। सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है। भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना हुआ है।
एशियाई बाजार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट बदलाव | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 5784 | -88 | -1.50% |
| निक्केई (जापान) | 55870 | -438 | -0.78% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25803 | -90 | -0.35% |
| शंघाई कंपोजिट (चीन) | 3965 | -29 | -0.73 |