यमुनोत्री और गंगोत्री में पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

यमुनोत्री और गंगोत्री में पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

भोपाल [ महामीडिया] 

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का भव्य शुरुवात हुई है। पहले दिन लगभग 9,800 से अधिक श्रद्धालुओं ने दोनों धामों में दर्शन किए जिनमें यमुनोत्री में 8,200 और गंगोत्री में 1,600 से अधिक श्रद्धालु शामिल थे ।  श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। गंगोत्री और यमुनोत्री में भीषण ठंड है। गंगोत्री में तापमान -1°C (अधिकतम) से -12°C (न्यूनतम) के बीच दर्ज किया गया है । गंगोत्री धाम में पहले दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली पूजा की। 

 

सम्बंधित ख़बरें