उज्जैन की खदान में डूबने वाले दो बच्चों के शव बरामद
उज्जैन [ महामीडिया] उज्जैन जिले के करौंदिया गांव की खदान में डूबे दो किशोरों के शव बरामद कर लिए गए है। हादसा सोमवार को हुआ था जब दोनों अपने दोस्तों के साथ नहाने गए थे और गहरे पानी में चले जाने से बाहर नहीं निकल सके थे। करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू के बाद सोमवार रात शुभम (16) निवासी किशनपुरा, देसाई नगर का शव निकाला गया था। इसके बाद आज मंगलवार सुबह 3:30 बजे अनस (16) निवासी अशोकनगर का शव भी बरामद हुआ ।