अमेरिका में छुट्टियों के बीच सैकड़ों उड़ानें रद्द

अमेरिका में छुट्टियों के बीच सैकड़ों उड़ानें रद्द

भोपाल [ महा मीडिया] अमेरिका में छुट्टियों के बीच खराब मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पूर्वी और पश्चिमी तटों पर आए तूफान के कारण बुधवार को 6000 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हुईं, जबकि करीब 150 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।सबसे ज्यादा असर पूर्वी तट पर देखने को मिल रहा है। यहां ‘नॉरईस्टर’ नाम का तूफान आगे बढ़ रहा है। इसके चलते न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, फिलाडेल्फिया और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश होने की आशंका है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने से तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। कैलिफोर्निया समेत कई राज्यों में इससे निपटने की तैयारी की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें