भारतीय शेयर बाजार 390 अंकों की बढ़त पर बंद
मुंबई [महा मीडिया] शेयर बाजार में आज 26 नवंबर को बढ़त है। सेंसेक्स 390 अंक बढ़कर 84,328.59 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की बढ़त है जो 25,900 पर है। रियल्टी और IT शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। HCL टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस टॉप गेनर्स में शामिल रहे।