भारत में खाद्यान्न उत्पादन का नया रिकॉर्ड
भोपाल [महामीडिया]
देश के किसानों की मेहनत के चलते भारत ने खाद्यान्न उत्पादन में नया रिकॉर्ड बनाया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान द्वारा जारी वर्ष 2025-26 के अंतिम उत्पादन अनुमानों के अनुसार, देश में कुल 3785.38 लाख टन खाद्यान्न का उत्पादन हुआ है। यह अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है पिछले वर्ष 2024-25 में देश में 3577.32 लाख टन खाद्यान्न पैदा हुआ था। इस तरह एक साल में उत्पादन में 208.06 लाख टन की बढ़ोतरी हुई है। इसका मतलब है कि देश में अनाज उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और किसानों की मेहनत से खाद्य सुरक्षा मजबूत हो रही है। 1551.54 लाख टन उत्पादन हुआ जो पिछले साल से 49.70 लाख टन अधिक है। 1220.64 लाख टन उत्पादन हुआ जो पिछले साल के मुकाबले 41.19 लाख टन अधिक है।