सोना और चांदी की कीमतों मे वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया] सोना और चांदी के दाम आज बढ़ गए हैं। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,944 रुपए महंगा होकर 1.23 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी की कीमत 3,988 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गई है। लगातर गिरावट के कारण अब सोने-चांदी में खरीदारी बढ़ने लगी है। इससे आने वाले दिनों में इसके दामों में बढ़त देखने को मिल सकती है।