स्पेसएक्स अमेरिकी बच्चों को अपनी कंपनी के दो शेयर देगी
भोपाल [ महा मीडिया] स्पेसएक्स ने लाखों अमेरिकी बच्चों को अपनी कंपनी का शेयर देने की घोषणा की है। इसके तहत बच्चों के हर एक्टिव 'ट्रंप अकाउंट' में कंपनी का एक-एक नया शेयर मिलेगा ताकि नई पीढ़ी लंबी अवधि की बचत कर सके और कंपनी की हिस्सेदारी से जुड़ पाए। कंपनी के साथ-साथ इलॉन मस्क और टॉप अधिकारी ग्विन शॉटवेल भी अपने निजी स्तर पर शेयर देंगे। हर एक्टिव ट्रंप अकाउंट के लिए स्पेसएक्स एक नया क्लास-ए कॉमन स्टॉक शेयर जारी करेगी जिसके बराबर शेयर इलॉन मस्क अपने निजी स्तर पर देंगे। अमेरिका के हर बच्चे को कंपनी के कुल 2 शेयर देने की बड़ी घोषणा की है जिसमें 1 शेयर कंपनी देगी और 1 शेयर मस्क अपनी व्यक्तिगत हिस्सेदारी से देंगे।