एक्सिस बैंक पर गंभीर आरोप

एक्सिस बैंक पर गंभीर आरोप

भोपाल [ महामीडिया] 

एक्सिस बैंक की पूर्व मैनेजर ने वरिष्ठ अधिकारियों पर शारीरिक, मानसिक शोषण और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने आज मंगलवार को कलेक्टर को जनसुनवाई में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायत में कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार के साथ नौकरी छोड़ने के बाद हक का पैसा रोकने और धमकाने का आरोप है। चोइथराम मंडी शाखा में 'ऑपरेशन हेड' रहीं नेहा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उनका कार्यकाल फरवरी 2023 से मई 2025 तक रहा। इस दौरान प्रदर्शन शानदार था और उन्हें '4 आउट ऑफ 5' रेटिंग के साथ कई अवॉर्ड मिले लेकिन इसके पीछे की कहानी दर्दनाक है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक्सिस बैंक में अपने कार्यकाल के दौरान भी इसी तरह की घटनाओं के होने का सनसनीखेज दावा किया है। अमृता फडणवीस ने दावा किया कि जब वह एक्सिस बैंक में काम कर रही थीं तब उन्होंने भी यौन उत्पीड़न के मामले देखे थे।

सम्बंधित ख़बरें