भीषण गर्मी के कारण मैहर जिले के प्राइमरी स्कूल बंद
मैहर [महामीडिया]
मैहर जिले में भीषण गर्मी के कारण कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने 21 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए हैं। यह निर्णय छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है हालांकि 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक संचालित होंगी।