ओरछा में पंचम राम महोत्सव 23 अप्रैल से

ओरछा में पंचम राम महोत्सव 23 अप्रैल से

भोपाल [ महामीडिया] रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में पंचम राम महोत्सव 2026 का आयोजन होने जा रहा है। 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में साधु, संत, कलाकार और राजनेता शामिल होंगे। यह आयोजन बुंदेलखंड की संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है जिसमें बुंदेली कलाकारों को मंच दिया जाता है।  अंतरराष्ट्रीय राम महोत्सव चेतना से जुड़े श्रीराम के आदर्श व्यक्तित्व को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास मात्र है। इस आयोजन में महामंडलेश्वर महाराज यतीन्द्रानंद, आदि योगी पुरी महाराज, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे, उप्र सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र शामिल होंगे। वहीं कुछ वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री और स्वामी चिदानंद सरस्वती जैसे कई बड़े संत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

सम्बंधित ख़बरें