शेयर बाजार सात सौ अंकों की बढ़त पर
भोपाल [ महामीडिया]
शेयर बाजार में आज 21 अप्रैल को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 79,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 200 अंक की बढ़त है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में बढ़त और 5 में गिरावट है। ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।