पहलगाम हमले की बरसी पर पर्यटक स्थलों की सुरक्षा बढ़ायी गयी
भोपाल [ महामीडिया] जम्मू-कश्मीर की बैसरन घाटी में जहां 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने 26 लोगों को गोलियों से भून दिया था। कल उसी आतंकी हमले की पहली बरसी है। इससे पहले कश्मीर भर के पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि पहलगाम हमले की बरसी पर पर्यटक स्थलों के आस-पास किसी भी संभावित आतंकी हमले को लेकर सतर्क रहें।