पश्चिम मध्य रेलवे 15 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाएगा
भोपाल [ महामीडिया] गर्मियों के मौसम में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने इस बार पहले से व्यापक तैयारी की है। 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलने वाले ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के प्लान के तहत यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे का उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करना और लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुगम बनाना है। कुल 15 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी जिनके 288 ट्रिप्स संचालित होंगे। इनमें से पांच ट्रेनों को पहले ही अनुमति मिल चुकी है जबकि 10 नई ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।