संयुक्त राष्ट्र ने भारत पर अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन का आरोप लगाया
भोपाल [ महामीडिया] संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने भारत पर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइल के साथ उसके संबंध और युद्ध के समर्थन को लेकर भारत की कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी बनती है। ‘टॉर्चर एंड जेनोसाइड’ नाम की इस रिपोर्ट को 23 मार्च को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पेश किया गया है। जिसमें भारत पर आरोप लगाया गया है कि इजराइल के साथ करीबी संबंधों के चलते भारत अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों का उल्लंघन कर रहा है और उसे इसकी जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। ज्ञात हो की इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने इजराइल के कब्जे को गलत बताया है और देशों से हथियारों का लेन-देन रोकने को कहा है।