महिला आरक्षण बिल संबोधन को लेकर विवाद

महिला आरक्षण बिल संबोधन को लेकर विवाद

भोपाल [ महामीडिया] महिला आरक्षण बिल को लेकर 18 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को संबोधन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 700 से अधिक नागरिकों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। पत्र लिखने वालों में पूर्व नौकरशाह,एक्टिविस्ट और पत्रकार शामिल हैं। शिकायत में कहा गया है कि यह संबोधन दूरदर्शन, संसद टीवी और ऑल इंडिया रेडियो जैसे सरकारी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हुआ जो चुनाव के दौरान पक्षपातपूर्ण प्रचार के समान है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर इस प्रसारण को अनुमति दी गई थी तो अन्य राजनीतिक दलों को भी समान समय दिया जाना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें