आज केदारनाथ धाम पहुंची बाबा केदार की डोली
भोपाल [ महामीडिया] आज बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंच गई है। ओंकारेश्वर मंदिर से निकली इस डोली ने तीन दिनों में 57 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की है। बाबा के स्वागत के लिए आज यहां पर करीब 6 से 8 हजार श्रद्धालु उपस्थित हैं। कल सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।