भारत 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं निर्यात करेगा
भोपाल [ महामीडिया]
भारत सरकार ने अतिरिक्त 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं के निर्यात की अनुमति दी है जिससे किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित हो सकेगा । साथ ही घरेलू बाजारों में स्थिरता बनाए रखने का भी ध्यान रखा गया है। यह निर्णय वर्तमान उत्पादन, उपलब्ध भंडार तथा मूल्य प्रवृत्तियों की व्यापक समीक्षा के पश्चात लिया गया है।रबी सीजन 2026 में गेहूं की बुवाई का रकबा बढ़कर करीब 334.17 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है जो पिछले साल 328.04 लाख हेक्टेयर था।