गौ वंश का कटा सिर मिलने के विरोध में आज मंदसौर बंद
मंदसौर [महा मीडिया] मंदसौर शहर के जीवागंज क्षेत्र में बछड़े का कटा सिर मिलने के मामले में आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में शनिवार को मंदसौर बंद रखा गया है। सुबह से ही रैली निकालकर कार्यकर्ता शहर में घूमकर दुकानें बंद कराते रहे। 5 फरवरी को 3 बजे जीवागंज में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने के बाद हिंदू कार्यकर्ताओं ने नयापुरा रोड पर कुछ देर चक्काजाम कर दिया था। आज शनिवार को सुबह से दोपहर 2 बजे तक मंदसौर नगर बंद का आव्हान किया है। कार्यकर्ता सड़कों पर निकलकर बंद करवा रहे हैं, जिसका असर मिला-जुला दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में दुकानें बंद हैं, जबकि कुछ जगहों पर सामान्य गतिविधियां जारी हैं। संगठनों ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से यह बंद आयोजित किया है, जिसमें गौमाता की रक्षा, कानून-व्यवस्था मजबूत करने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।