भारत और अमेरिका के बीच आज से व्यापार वार्ता

भारत और अमेरिका के बीच आज से व्यापार वार्ता

भोपाल [ महामीडिया] 

भारत और अमेरिका के बीच आज सोमवार से 4 दिनों की हाई लेवल व्यापारिक बातचीत शुरू होगी। दोनों देशों के अधिकारी दिल्ली में उस अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देंगे जिसके फ्रेमवर्क पर इसी साल फरवरी में सहमति बनी थी। इस 4 दिवसीय बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच कर रहे हैं। वहीं भारतीय टीम की कमान वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और मुख्य वार्ताकार दर्पन जैन के हाथों में है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतरिम समझौते के कानूनी रूप से अंतिम रूप देना है। इसके साथ ही दोनों पक्ष व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत मार्केट एक्सेस,ट्रेड फैसिलिटेशन, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन और इकोनॉमिक सिक्योरिटी  जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बातचीत को आगे बढ़ाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें