पश्चिम बंगाल सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार
भोपाल [ महामीडिया] पश्चिम बंगाल में आज सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। लोकभवन में 35 नए मंत्री शपथ ले रहे हैं। राज्यपाल आरएन रवि सभी मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। इस विस्तार के साथ बंगाल में मंत्रिपरिषद की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। इससे पहले 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।