देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ आज से

देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ आज से

भोपाल [ महा मीडिया] 

किसानों को मौसम पर आधारित खेती और  योजनाओं की जानकारी सीधे खेत स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार 1 जून से देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की टीमें गांव-गांव पहुंचकर किसानों को खेती से जुड़ी व्यावहारिक सलाह देंगी। केंद्रीय कृषि  मंत्री शिवराज चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान का मुख्य फोकस खेत बचाने, खेती की लागत कम करने और किसानों को सही समय पर सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर होना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें