जेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम जारी

जेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम जारी

भोपाल [ महा मीडिया] इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड  [JEE Advanced 2026] का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस वर्ष दिल्ली जोन के उम्मीदवारों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। कॉमन रैंक लिस्ट में शीर्ष तीन स्थान दिल्ली जोन के छात्रों ने अपने नाम किए हैं। परिणाम 1 जून को  करीब 2 बजे जारी किया गया। JEE Advanced 2026 में IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। वहीं कबीर छिल्लर ने 329 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर जतिन चाहर रहे, जिन्होंने 319 अंक अर्जित किए। महिला उम्मीदवारों में आरोही देशपांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने परीक्षा में 280 अंक प्राप्त कर फीमेल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

सम्बंधित ख़बरें