असम,केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी
भोपाल [ महामीडिया] असम,केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तहत आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है। तीनों राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में लोकतंत्र के इस पर्व को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं जो लोकतंत्र के प्रति जागरूकता को दर्शाती हैं। असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है।