महर्षि संस्थान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कल श्री महारुद्राभिषेक

महर्षि संस्थान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कल श्री महारुद्राभिषेक

भोपाल [महामीडिया] महर्षि महेश योगी संस्थान के महर्षि उत्सव भवन, भोजपुर मंदिर मार्ग, भोपाल में कल महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी के मार्गदर्शन में श्री महारुद्राभिषेक होगा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 121 वैदिक पंडितों द्वारा संपूर्ण विश्व परिवार के कल्याण एवं विश्व में स्थाई शांति की स्थापना हेतु वैदिक विधि विधान के साथ श्री महा रुद्राभिषेक किया जाएगा।

श्री महा रुद्राभिषेक का आयोजन दोपहर 4:00 बजे से लेकर सायं 7 बजे तक चलेगा। इस महा रुद्राभिषेक का लाइव प्रसारण रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर भी किया जाएगा। जो श्रद्धालु उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते हैं वह ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर भी इसमें शामिल हो सकते हैं। जिनकी लिंक इस प्रकार है-यूट्यूब : htpps://www.youtube.com/c/Ramrajtv/ फेसबुक- htpps://www.Facebook.com/1Ramrajtv/ एवं वेबसाइट htpps://www.Ramrajtv.in

सम्बंधित ख़बरें