जानकी नवमी कल
भोपाल [ महामीडिया] वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को सीता नवमी या जानकी नवमी कहा जाता है। इस बार यह पर्व कल शनिवार 25 अप्रैल को है। इस अवसर पर भक्त माता सीता और भगवान श्रीराम की विशेष पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन माता सीता पृथ्वी से प्रकट हुई थीं। माता सीता को आदर्श पत्नी, धैर्य और पवित्रता की प्रतीक माना जाता है। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और मर्यादा की सीख देता है।