केदारनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे
भोपाल [ महामीडिया] वर्ष 2026 में केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बाबा केदार की डोली उखीमठ से रवाना होकर 22 अप्रैल को धाम पहुंचेगी और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के द्वार खुलेंगे। इस दिन से चारधाम यात्रा के तहत बाबा केदार के दर्शन शुरू हो जाएंगे।