आज मोहिनी एकादशी
भोपाल [ महामीडिया] आज मोहिनी एकादशी है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मोहिनी एकादशी व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया था, इसलिए इस एकादशी का नाम मोहिनी एकादशी पड़ा। माना जाता है कि इस व्रत के पालन से मेरुपर्वत जैसे बड़े पाप भी नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति मोह-माया से मुक्त होकर विष्णु धाम प्राप्त करता है।