बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले
भोपाल [ महामीडिया] आज 23 अप्रैल 2026 की सुबह 6:15 बजे 149 दिनों के शीतकालीन अवकाश के बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर का पट खुले और पहले ही दिन हजारों भक्तों ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए मंदिर को 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया है जिसमें 'ॐ लक्ष्मीपति नमः' लिखा गया है। कपाट खुलने पर सबसे पहले शीतकाल में जलती रही अखंड ज्योति के दर्शन किए गए। बद्रीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही पूरी चारधाम यात्रा विधिवत शुरू हो गई है ।