नवीनतम
291 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स
मुंबई (महामीडिया): शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को तेजी रही। सेंसेक्स 291 अंक चढ़कर 77,094 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी में भी 89 अंक की तेजी रही, ये 24,102 के स्तर पर बंद हुआ। मीडिया और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली।
बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स करीब 607 अंक गिरकर 76,802 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 154 अंकों की गिरावट रही, ये 24,013 के स्तर पर बंद हुआ था।