NEET परीक्षा के पहले ग्यारह बच्चों की आत्महत्याएँ
भोपाल [ महामीडिया] तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा अनुकीर्तना ने बुधवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मौत से पहले छात्रा ने अपने चाचा और करीबी रिश्तेदारों को वॉट्सएप मैसेज भेजे थे। पिछले दो दिनों में NEET स्टूडेंट के आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। इससे पहले 16 जून को देहरादून में 23 साल की रिया थापा और लखनऊ में 17 साल की एक छात्रा ने सुसाइड किया था। 12 मई को NEET परीक्षा रद्द होने के बाद देश भर में अब तक लगभग 11 स्टूडेंट्स जान दे चुके हैं।